उदयपुर, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 अगस्त सुबह 11:00 बजे उदयपुर पहुंचे। उदयपुर पहुंच कर राजनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर। मूर्ति का अनावरण किया। पन्नाधाय की मूर्ति की लंबाई 9 फीट 6 इंच थी। पन्नाधाय की मूर्ति के साथ महाराणा उदय सिंह की प्रतिमा भी लगाई गई है। यह मूर्ति एक पार्क में लगाई गई है जिसको नगर निगम उदयपुर में विकसित किया है। इस अवसर पर भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। भाजपा के पदाधिकारी गुलाबचंद कटारिया, मदन दिलावर, इत्यादि भाजपा के नेता गण मौजूद थे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ महोदय ने महाराणा प्रताप के गौरव के बारे में बताया। पन्ना धाय के बलिदान के बारे में कहा गया। राजस्थान की गौरवमय भूमि पर विभिन्न नेता गणों द्वारा वर्णन किया गया।