Home News दिल्ली में स्कूल से लौट रही छात्रा को सरफिरे ने मारी गोली

दिल्ली में स्कूल से लौट रही छात्रा को सरफिरे ने मारी गोली

by marmikdhara
0 comment

दिल्ली, दिल्ली में 25 अगस्त को स्कूल से लौट रही छात्रा को तीन बाइक सवार लड़कों ने गोली मारकर घायल कर दिया। छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रा की अमानत अली नाम के युवक से पिछले 2 सालों से जान पहचान थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों से बातचीत बंद थी। उसी को लेकर आरोपी अमानत अली लगातार छात्रा को परेशान कर रहा था। 25 अगस्त को स्कूल से लौट रही छात्रा को अमानत अली और उसके दो सहयोगी पवन, और बॉबी ने गोली मार दी। लहूलुहान घायल अवस्था में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी भी एक गोली छात्रा के शरीर में फंसी हुई हैं। पुलिस द्वारा पवन और बॉबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बॉबी ने छात्रा पर फायर किया था। अमानत अली अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसे ढूंढ रही है लेकिन अमानत अली अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। घायल छात्रा द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में अमानत अली, पवन और बॉबी का नाम लिया गया है। बताया जा रहा है कि पवन और बॉबी जो कि 19 साल और 24 साल के हैं। स्कूल से ड्रॉपआउट है और फिलहाल छोटा मोटा लेबर काम करते हैं। तीनों आरोपी दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले हैं।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

www.marmikdhara.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews