राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ | इस कार एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 बच्चे भी घायल हो गये | बताया जा रहा है की कार में सवार सीकर निवासी परिवार रणथम्भोर गणेश मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था उसी दौरान सवाई माधोपुर के बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुलिस के पास हादसा हो गया | हादसे के कारणों का खुलासा नही हुआ है |
जानकारी के अनुसार कार में सीकर का एक परिवार रणथंभौर गणेश मंदिर जा रहा था। एक्सीडेंट रविवार सुबह 8 बजे सवाई माधोपुर के बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुलिस के पास हुआ। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। शवों को बमुश्किल निकाला जा सका। मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही होगी। वहीं प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतकों में अनीता पत्नी मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र रामअवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र रामावतार शर्मा व सतीश शर्मा हैं। हादसे में 2 बच्चे भी घायल हुए है जिन्हें बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया। इसके बाद इन्हें जयपुर रेफर किया गया है।