श्रीनगर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे नसीराबाद रोड की ओर कृष्णा पेट्रोलियम इंडियन ऑयल के नाम से पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए दिए फरार होने का मामला सामने आया है | कार में तीन लोग सवार थे | पंप मालिक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार किशनगढ़ निवासी प्रकाश महाजन का श्रीनगर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे नसीराबाद रोड की ओर कृष्णा पेट्रोलियम इंडियन ऑयल के नाम से पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात करीब 8 बजे एक कार आकर रुकी थी जिसमें तीन लोग सवार थे। कार चालक ने पंप कर्मचारी से 2367.55 का पेट्रोल भरवाने के बात कही। कर्मचारी पेट्रोल भरकर कार से नोजल हटाने के लिए गया तो बिना भुगतान किए नोजल को तोड़ते हुए भाग गए। भागते हुए पंप का नोजल कार में अटक गया, जिसे वह तोड़कर भाग निकले। कार सवार युवकों की करतूत से पंप पर आगजनीकी संभावना थी।पंप मालिक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।