सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ग्लोबल आर्ट फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे भीषण आग लग गई। लगभग 20 दमकलों ने कई फेरे लगाकर आग पर करीब 5 से अधिक घंटों में काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी घायल हो गए जिनका उनका प्राथमिक उपचार करवाया गया।
बताया जा रहा है की सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ग्लोबल आर्ट फैक्ट्री में करीब 4:30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस ने दमकल की 20 गाड़ियों की मदद से कई फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में करीब 5 से अधिक घंटे लग गए। आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी घायल हो गए जिनका उनका प्राथमिक उपचार करवाया गया। फैक्ट्री में लगी आग से करोड़ों रुपए का माल जलकर राख हो गया | बना हुआ माल और कच्चा माल दोनों जलकर राख हो गया। फैक्ट्री में लगा सोलर पैनल भी पूरी तरह कबाड़ में बदल गया। जांच में सामने आया है कि आग से फैक्ट्री में करीब 1 से 1.50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।