बूंदी में एक बंद कमरे में एक व्यक्ति का हाथ-पारी बंधा हुआ शव मिलने से हडकंप मच गया | बदबू और खून कमरे से बाहर आने के बाद आस पास के लोगों ने पुलिस को सुचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को मोर्चरी भिजवाया और मामले की जाँच शुरू की | मामला बूंदी के कोतवाली थाना क्षेत्र में मालन मासी बालाजी के पीछे जवाहर कॉलोनी का है |
जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी में एक कमरे से बदबू आ रही थी और खून बाहर तक फैला हुआ था और कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तुड़वाया। कमरे के अंदर मोहनलाल पुत्र मांगीलाल तंवर निवासी घाटोली का शव पड़ा हुआ था। जिससे दुर्गंध आ रही थी और शव के हाथ-पारी बंधे हुए थे | पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। वहीं, हत्या के प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।