Home News लव मैरिज से नाराज ससुरालवालों ने काटी दामाद की नाक

लव मैरिज से नाराज ससुरालवालों ने काटी दामाद की नाक

by marmikdhara
0 comment

जोधपुर के झंवर थाना इलाके में लव मैरिज से नाराज परिजनों ने लड़की के पति के हाथ-पैर तोड़कर नाक काटकर लहूलुहान हालत में पेड़ के नीचे फेंक कर चले गए। पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाने में युवक के भाई ने मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार जोधपुर के झंवर गांव निवासी चेलाराम टांक पुत्र भंवरलाल ने मार्च, 2024 में अपने ही गांव की लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। झंवर थाने में 30 मार्च को लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जयपुर पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो पुलिस के सामने दोनों ने स्वीकारा कि उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। अप्रैल में चेलाराम ने पाली की इंद्रा कॉलोनी विस्तार में किराए का रूम लिया और पत्नी के साथ रहने लगा। उसका भाई सूजाराम भी वहीं पास में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है।

लड़की के परिजनों को जब भनक लगी कि चेलाराम पाली की इंद्रा कॉलोनी में रह रहा है। लड़की के 5-7 परिजन गुरुवार को झंवर से पाली पहुंचे। रात 9 बजे इनमें से 2 युवक चेलाराम के घर आए। घर में चेलाराम और उसकी पत्नी ही थे। दोनों युवकों ने उनसे कहा कि अब कोई गिला-शिकवा नहीं है। शादी हो गई, अब कैसा बैर। विश्वास दिलाया कि परिवार दोनों को अपनाना चाहता है। उन्होंने दोनों को झंवर चलने के लिए तैयार कर लिया। घर से चेलाराम और उसकी पत्नी को लेकर दोनों युवक इंद्रा कॉलोनी से निकले और दूर खड़ी कार में बैठा लिया। कार में पहले से 3-4 लोग थे। पाली-जोधपुर हाईवे पर पहुंचते ही युवकों ने गाड़ी में ही चेलाराम से मारपीट शुरू दी। पाली से झंवर (जोधपुर) की दूरी करीब 70 किलोमीटर है। रात 11 बजे झंवर पहुंचने तक वे चेलाराम को मारते-पीटते रहे। झंवर पहुंचने के बाद एक जगह कार रोककर चेलाराम के हाथ-पैर तोड़े। फिर पीपल के पेड़ के नीचे चाकू से उसकी नाक काट दी। चेलाराम को लहूलुहान हालत में वहीं पटक गए। लड़की को किडनैप करके अपने साथ ले गए।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे और घायल चेलाराम को अस्पताल में पहुंचाया जिसके बाद से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चेलाराम के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसके बाद से पुलिस इंद्रा कॉलोनी पहुंची | आसपास के CCTV फुटेज खंगाली जा रही है |

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews