झुंझुनूं के खेतड़ी के बडाउ गांव में शोक सभा से लौट रही सवारियों से भरी पिकअप गुरुवार को ट्रैक्टर से टकरा गई जिससे पिकअप में सवार सीआरपीएफ के जवान और उसके चचेरे की मौत हो गई वहीं ट्रैक्टर ड्राइवर समेत 5 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नीमकाथाना के पंडाली की ढाणी तन महवा निवासी सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल रघुवीर सिंह पुत्र श्रीराम अपने ससुराल भिटेरा में दादी सास की मौत होने पर शोक सभा में परिवार के लोगों के साथ पिकअप से गए थे। वापस गांव आते समय बडाऊ पंचायत में चवरा से लेकर खरकड़ा तक निर्माणाधीन सड़क पर राम नगर के पास पिकअप का बैलेंस बिगड़ गया और पिकअप सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर से टकरा गई। CRPF जवान समेत चार लोग पिकअप की छत पर बैठे हुए थे। ट्रैक्टर से टकराने के बाद पिकअप ने चारों लोगों को कुचल दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया | झुंझुनूं में उपचार के दौरान रघुवीर सिंह पुत्र श्रीराम की मौत हो गई। वहीं नीमकाथाना से जयपुर ले जाते समय रामनिवास पुत्र शंकरलाल गुर्जर की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई थे।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in