53
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
राजधानी जयपुर में टैक्सी चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट का मामला सामने आया है | टैक्सी चालक वसीम के पिता उनियारा निवासी शहजाद खान ने मंगलवार को सिंधी कैंप थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसमे उन्होंने बताया की सोमवार शाम कुछ लोगों ने उनके बेटे से मेहंदीपुर बालाजी के लिए टैक्सी बुक करवाई थी। रास्ते में बदमाशों ने उनके बेटे को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया।
जब चालक बेहोश हो गया तो आरोपियों ने कार, मोबाइल व 12 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया | पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और कार्यवाही कर रही है |