जोधपुर के तनावड़ा फांटा के पास पेट्रोल पम्प के सामने कबाड़ के एक गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। आग से भूतल व प्रथम तल के साथ ही अण्डरग्राउण्ड में रखा भारी तादाद में कबाड़ राख हो गया।
बताया जा रहा है की तनावड़ा फांटा पर मुख्य रोड पर पेट्रोल पम्प के सामने कबाड़ का गोदाम है, जहां भारी तादाद में अण्डरग्राउण्ड, भूतल और प्रथम तल पर कागज के कार्टन, रद्दी व लोहे का कबाड़ रखा हुआ था। जिसमे आग लग गयी | गोदाम के कर्मचारियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भयावह होने लगी। सुचना पर मौके पर दमकल की गाड़ियाँ पहुंची दमकलों ने साठ फेरे लगाकर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।