Home News जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्यवाही

जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्यवाही

by marmikdhara
0 comment

जयपुर- हाल ही में एसीबी राजस्थान में जिस तरीके से त्वरित कार्यवाही कर रही है वह वास्तव में ही काबिले तारीफ है | इसी श्रंखला में जयपुर में एसीबी ने चित्रकूट जेडीए ऑफिस में कार्यवाही कर अमीन और दलाल को दबोच लिया | विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि पट्टा बनाने की एवज में ₹10000 की रिश्वत की मांग करने पर एसीबी ने कार्यवाही करते हुए अमीन बजरंग लाल और दलाल राम सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया | उनके पास से रिश्वत की राशि भी बरामद की गई है | उक्त कार्यवाही एसपी नरोत्तम वर्मा द्वारा की गई | मौके पर प्रकरण से संबंधित कुछ फाइलों को भी बरामद किया है | दोनों व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है | अब उनसे सघन पूछताछ जारी है | उक्त समस्त कार्यवाही एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश पर की जा रही है | प्रकरण में वर्तमान में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ अन्य व्यक्तियों का नाम भी प्रकरण में जुड़ सकता है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews