Home News दौसा डेयरी के मामले में प्रशासन की ओर से की गई कार्यवाही

दौसा डेयरी के मामले में प्रशासन की ओर से की गई कार्यवाही

by marmikdhara
0 comment

दौसा – हाल ही में दौसा डेयरी में दूध को चखने और थूकने का मामला सामने आया था| जिसके पश्चात से डेयरी कर्मियों की लापरवाही के प्रति प्रशासन से कार्यवाही करने की मांग उठी थी | जिसके पश्चात अब प्रशासन ने इस बारे में कार्यवाही करते हुए दौसा डेयरी के दो ठेका लैब टेस्टिंग कर्मियों को निष्कासित कर दिया | इसके अलावा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक एके गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है | इस प्रकरण की जांच हेतु 3 सदस्य कमेटी का भी गठन किया गया जो प्रकरण के बारे में समस्त तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी | अब देखना यह है कि समिति की जांच में कौन-कौन दोषी पाया जाता है।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews