Home News गंगा शहर फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गंगा शहर फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

by marmikdhara
0 comment

बीकानेर – बीकानेर के गंगाशहर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है | पुलिस द्वारा इस मामले के 6 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है | इस संबंध में एसपी के द्वारा प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है कि मामले में पुलिस द्वारा पूरी छानबीन करते हुए अब तक छह आरोपियों को पकड़ा गया है| इस मामले के बाद से आम जनों का गुस्सा पुलिस प्रशासन पर था | मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा अलग अलग टीम बनाकर उक्त गिरफ्तारीयों को अंजाम दिया गया | यह भी बताया जा रहा है कि प्रकरण में अभी एक आरोपी की और गिरफ्तारी की जानी है | जिस तरीके से उक्त वारदात को अंजाम दिया था उससे लोगों में काफी दहशत का माहौल बना था | लेकिन अब अपराधियों की गिरफ्त में आने के बाद एक बार फिर पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास जागृत हुआ है | उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही फरार अन्य आरोपी भी पकड़ा जाएगा |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews