Home News नाकाबंदी के दौरान एक कार से मिले करोड़ो के जेवरात

नाकाबंदी के दौरान एक कार से मिले करोड़ो के जेवरात

by marmikdhara
0 comment

सिरोही के आबुरोड में लोकसभा चुनाव को लेकर मावल पुलिस चौकी पर की जा रही नाकाबंदी के दौरान एक कार से रविवार रात को 2.15 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मावल पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान गुजरात से आबूरोड की तरफ आ रही एक गुजरात पासिंग की कार को रुकवाकर जांच की तो कार के अन्दर सीट के नीचे गुप्त बॉक्सनुमा सिस्टम बना हुआ था। बॉक्स को खोलकर देखा तो उसमें सोने व चांदी के जेवरात मिले।

पुलिस ने कार चालक व कार में बैठे राजकोट के प्रतापनगर निवासी निलेश भाई पुत्र हेमेन्द्र भाई दवे, हितेशभाई पुत्र वागजीभाई पटेल, महेशभाई पुत्र केसुभाई पटेल व जयेशभाई पुत्र मगनसिंह लोटिया से जेवरात के बिल व दस्तावेज के बारे में पूछा, लेकिन उनके पास कोई बिल नहीं था। पुलिस ने कार से 2.286 किलोग्राम सोने के जेवरात व 31.180 किलोग्राम चांदी के जेवरात व कार को जब्त किया। जब्त सोने-चांदी के जेवरात की कीमत 2.15 करोड़ रुपए आंकी गई।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews