Home News ससुराल वालो ने गर्भवती को बेटी के साथ जिंदा जलाया

ससुराल वालो ने गर्भवती को बेटी के साथ जिंदा जलाया

by marmikdhara
0 comment

सीकर के फतेहपुर में गर्भवती महिला को उसकी एक साल की बेटी के साथ जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। महिला के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान करने और जलाकर मारने का आरोप लगाया है। मामले में महिला के भाई सचिन ने बहन के पति आकाश, सास उर्मिला, ससुर भवानी सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

महिला के भाई सचिन ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन रिंकू का विवाह 17 फरवरी 2022 को तिहाय निवासी आकाश (24) पुत्र भवानी सिंह के साथ हुआ था। वह जयपुर में कपड़े के शोरूम में सेल्समैन का काम करता था। 3 महीने से घर पर ही था। रिंकू को पति और ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। रिंकू ने सोमवार सुबह 7 बजे अपने भाई को फोन कर कहा था-ससुराल वाले झगड़ा और मारपीट करते हैं, मुसे ससुराल से ले जाओ। इस पर सास से बात की तो उन्होंने कहा कि घर का मामला है हम निपटा लेंगे। करीब एक घंटे बाद 8 बजे फोन किया तो बहन ने रोते हुए बताया कि मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान बात करते-करते हुए फोन कट हो गया। वापस लगाने पर कॉल कनेक्ट नहीं हुआ और फोन बंद आने लगा। इसके बाद जब भाई रिंकू के ससुराल पहुंचा तो देखा कि बहन का शव घर में बरामदे में पड़ा हुआ था। बहन के ससुराल वाले और आस-पास के लोग घर में थे।

इस पर रामगढ़ पुलिस को मामले की सूचना दी। करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रामगढ़ सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।गंभीर घायल बच्ची को फतेहपुर के धानुका अस्पताल ले जाया गया, जहां से सीकर और वहां से जयपुर रेफर कर किया गया। जयपुर ले जाते समय बीच रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है और मामले की जाँच की जा रही है

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews