जैसलमेर के पोकरण कस्बे के फलसूंड रोड पर रविवार रात गाय को बचाने के प्रयास में एक एसयूवी असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी की गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया | कार में सवार चार लोग गंभीर घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर ले जाया गया |
जानकारी के अनुसार एसयूवी में सवार वीरेन्द्रसिंह पुत्र भाखरसिंह, नेपालसिंह पुत्र नारायणसिंह, लक्ष्मणसिंह पुत्र भूपतसिंह व उमरावसिंह पुत्र गंगासिंह रविवार रात फलसूंड रोड की तरफ जा रहे थे। सड़क पार कर रही एक गाय को बचाने के प्रयास में एसयूवी का संतुलन बिगड़ गया और और एसयूवी सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। आवाज सुनकर आस पड़ौस से लोग एकत्रित हुए और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। इसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए जोधपुर ले जाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।