35
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
जयपुर के मालपुरा गेट थाना इलाके में खाली प्लॉट पर कब्जा करने आए बदमाशों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर पथराव कर दिया। जब घर पर केवल महिलाएं मौजूद थी उस समय बदमाशों ने प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया | इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें 10 से ज्यादा बदमाश नजर आ रहे हैं।
पुलिस के अनुसार इस प्लॉट को लेकर पहले ही विवाद हो चुका है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पथराव करने वाले बदमाश भरतपुर के बताए जा रहे हैं।