राष्ट्रीय रजामार्ग 158 पथवारी चौराहा प्रेम नगर के निकट सड़क पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक को कुचल दिया। इस हादसे में बाजूंदा निवासी देवराज एवं सागर शर्मा पुत्र चांदमल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक का तीसरा भाई अर्जुन व पिता चांद मल शर्मा गंभीर घायल हो गए। घायल पिता और बेटे को एंबुलेंस आने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया |
बताया जा रहा है की बाइक सवार पिता चांदमल शर्मा अपने तीन बेटों के साथ खरीदारी कर अपने गांव बदनोर थाना क्षेत्र के गांव बाजुंदा लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया जिसमे दो मासूमों की मौके पर ही मौत हो गयी | सुचना मिलने के बाद पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in