Home News जोधपुर में पुलिस पर हमला कर एसएचओ को बंधी बनाया

जोधपुर में पुलिस पर हमला कर एसएचओ को बंधी बनाया

by marmikdhara
0 comment

जोधपुर से 140 किमी दूर चामू थाना इलाके के गोदेलाई गांव में दो भाइयों में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल का हाथ तोड़ दिया और SHO को कमरे में बंधी बना लिया | इसके बाद करीब 70 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और SHO व अन्य पुलिसकर्मियों को बचाया।

बताया जा रहा है की गोदेलाई गांव में दो सगे भाइयों हरजीराम और डालूराम के बीच जमीन को लेकर विवाद था। हरजीराम ने शनिवार को डालूराम के घर आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया था। इसकी शिकायत डालूराम ने रात 11 बजे चामू थाने में कराई | इसके बाद 4 पुलिसकर्मियों को लेकर 4 किमी दूर घटनास्थल पर गया। इसी दौरान पुलिसकर्मी हरजीराम के घर गए तो वह बोला- अंदर आ जाओ, बैठकर बात करते हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी बाहर पुचतच क्र रहे थे वहीं SHO को कमरे में बंद करदिया गया | इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद करीब 70 पुलिसकर्मियों ने आकर छुड़वाया | इसके बाद हरजीराम समेत 13 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा और पुलिस के साथ मारपीट, बंधक बनाने समेत अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें 8 पुरुष और 5 महिलाएं हैं।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews