जयपुर में फागी उपखण्ड के आवण्डिया गांव में खेत में गेहूं निकालते समय महिला का दुपट्टा थ्रेसर में फंसने से मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। महिला को अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिल सका और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार खेत में गेहूं निकालते समय कुछ गेहूं की बालियां बिखर कर ट्रैक्टर-थ्रेसर के ज्वाइंट के नीचे चली गई। उन्हें निकालने के लिए दिलबर (27) पत्नी रामफूल बागरिया के गले में लिपटा दुपट्टा मशीन में उलझ गया। जिससे थ्रेसर के ज्वाइंट में दुपट्टा उलझने से महिला की गर्दन टूटने से सिर लटक गया | हादसे के दौरान मशीन को बंद किया गया लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया |