मुंबई- दक्षिणी मुंबई के नागपाड़ा इलाके के एक मॉल में कल देर रात भीषण आग लग गई | बताया जा रहा है कि लक्ष्मी मुंबई के नागपाड़ा इलाके की सिटी सेंटर में रात अचानक भीषण आग लग गई| उस समय लगभग 200 से 300 व्यक्ति उस मॉल में मौजूद थे जिन्हें बाहर निकाला गया | मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है रात से लेकर सुबह तक दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं परंतु अभी तक पूरी तरह से इस पर काबू नहीं किया जा सका | यह भी बताया जा रहा है कि आग बुझाने के प्रयास में एक दमकल कर्मी घायल हो गया है | फिलहाल किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं आई है | आग के कारणों की वजह का फिलहाल कोई खुलासा नहीं है पर यह बताया जा रहा है कि पहले एक मोबाइल शॉप में आग लगी उसके बाद वह आग फैलती हुई दुकानों तक पहुंच गई| मौके पर स्थानीय पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों द्वारा लगातार देर रात से सुबह तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है अभी भी लगभग 20 दमकल की गाड़ियां निरंतर आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है | आसपास की कॉलोनियों में और लोगों में भीषण आग को देखते हुए दहशत का माहौल है | फिलहाल प्रशासन के अनुसार आग पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा चुका है |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)