Home News पाकिस्तान में सिविल वार की शुरुआत

पाकिस्तान में सिविल वार की शुरुआत

by marmikdhara
0 comment

पाकिस्तान – इन दिनों पाकिस्तान में भारी राजनीतिक उठापटक मची हुई है | जिस तरह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का सभी प्रमुख 11 विपक्षी दलों ने खुलकर विरोध किया है उससे तो यह लगता है कि अब जल्दी ही इमरान की सरकार जाने वाली है | हाल ही में पाकिस्तान के सिंध में पुलिस और सेना के जवानों में मुठभेड़ भी हुई थी | विश्वस्त सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में 10 पुलिस अधिकारी और सेना के 6 अधिकारी मारे गए हैं | यह भी जानकारी मिली है कि पाकिस्तान में एक तरीके से सिविल वार शुरू हो गया | हालांकि मीडिया संस्थानों को इस बारे में खबरें छापने से मनाई की गई है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से इनकी जानकारी मिल रही है | इन दिनों सेना ने भी अपने टैंक सड़कों पर उतार दिए हैं | ऐसी भी खबर आ रही है कि जल्द ही इमरान सरकार संभावित क्षेत्रों में इमरजेंसी लागू कर सकती है| जिस तरीके से इन दिनों पाकिस्तान में पुलिस और फौजी आमने-सामने हुई है उससे साफ लगता है कि पाकिस्तान में सिविल वार की शुरुआत हो चुकी है| अब देखना यह है कि जनता का यह विरोध आगे क्या रूप लेता है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews