जयपुर में बगरू के पास जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर दो ट्रेलरो के बीभयंकर टक्कर हुई जिसमे एक ट्रेलर के खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया |
बताया जा रहा है की जयपुर की तरफ जा रहा ईंटो से भरा ट्रेलर अचानक खराब हो गया था। ट्रेलर सड़क पर ही रुक गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक दूसरा ट्रेलर सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गया। इसमें पीछे से आये ट्रेलर के खलासी दिलखुश निवासी भिंनाय अजमेर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रेलर चालक कालू लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया गया
टक्कर इतनी जोरदार थी की पीछे से आ रहे ट्रेलर का केबिन चकनाचूर हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों व सड़क पर बिखरे सामान को हटाने पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।