जयपुर एसीबी ने आज सोडाला थाने में तैनात एसआई अशोक मीणा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इसकी जांच सब इंस्पेक्टर अशोक मीणा कर रहा था। केस में मदद करने के लिए आरोपी एसआई ने परिवादी से 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने 26 मार्च को एसीबी मुख्यालय में शिकायत की। इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।
बता दें कि सोडाला स्थित इसी थाने में गोगामेड़ी हत्याकांड के दो आरोपियों से एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है। जिसे लेकर पूरे थाने को चारों तरफ से पर्दे लगाकर ढका हुआ है। थाने में जाने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जाती है।