Home News चुनाव ड्यूटी पर लगे लोगों के साथ बदमाशों ने की मारपीट

चुनाव ड्यूटी पर लगे लोगों के साथ बदमाशों ने की मारपीट

by marmikdhara
0 comment

जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके के सिसोदिया रानी बाग के पास लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर लगे निगरानी दल के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट की फिर पुलिस टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की।इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। थाने में कार नंबर और बदमाशों के बारे में जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है की लोकसभा चुनाव को लेकर शहर में जगह-जगह पर चैक पोस्ट बना रखी है। रात 10 बजे सिसोदिया गार्डन के पास चैक पोस्ट बनी हुई थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार केशव विद्यापीठ जामडोली की ओर से जयपुर की ओर जा रही थी। कार को चैकिंग के लिए रोका गया।

कार में ड्राईवर मुकेश, सागर और एक अन्य महिला बेठी हुई थी | कार से नीचे उतरकर दोनों युवको ने पुलिस टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर कार लेकर भगाने लगे। बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews