Home News पडोसी को उडाने के लिए दो महिलाओ ने घर में ही बना लिए बम

पडोसी को उडाने के लिए दो महिलाओ ने घर में ही बना लिए बम

by marmikdhara
0 comment

राजस्थान के गंगानगर जिले में श्याम नगर क्षेत्र में सिकलीगर मौहल्ले में रहने वाले तीस साल की उषा और पच्चीस साल की जसविंद्र उर्फ जस्सी को पुलिस ने अरेस्ट किया है | बताया जा रहा है की उनके पास से सात पैट्रोल बम, एक तलवार और कुछ छुर्रे भी बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनो महिलाओं की पड़ोस में रहने वाले एक शख्स से खुन्नस थी और इसी कारण उसे सबक सिखाने की तैयारी चल रही थी। बम बनाने के बाद बुधवार रात ही उसके घर पर हमला करना था। पहले तो बम फेंकने थे और उसके बाद बम से बचने के लिए जो भी बाहर की ओर भागता उस पर तलवार और छुर्रों से हमले करने की प्लानिंग थीं।

लेकिन किसी तरह से पुलिस को पहले ही सूचना मिल गई और पुलिस ने दोनो को धर लिया। दोनो महिलाये अपराधिक प्रवृति की हैं। दोनों पर पांच केस पहले भी दर्ज हैं।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews