एल्विश यादव 17 मार्च को सांपों के जहर कि तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सोमवार को गौतम बुद्ध नगर कोर्ट में पेशी थी, लेकिन, तीन दिनों तक वकीलों की हड़ताल के चलते जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद न्यायालय ने सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की और अदालत ने जमानत मंजूर कि |
एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने कहा, ‘दालत ने एल्विश यादव को 50,000 रुपये की दो जमानत राशि पर जमानत दी है।”
पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में रेड की थी। इस कार्रवाई के दौरान 5 आरोपी पकड़े गए थे। पुलिस को मौके से 20 मिलीमीटर स्नेक वैनम और 9 जहरीले सांप मिले थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि एल्विश यादव की पार्टी में सांप और जहर की सप्लाई किया करते थे। उसके बाद पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया था |