59
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
रूस की राजधानी मोस्को में क्रोकस सिटी कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार को आतंकी हमला हुआ | स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 9.32 बजे म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था। इसी बीच तीन से चार हमलावर कॉन्सर्ट में घुस आए और आटोमेटिक हथियारों से गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हैं।
हमलावरों ने फायरिंग के बाद लोगों पर ग्रेनेड भी फेंका इससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया और आग लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची स्वॉट टीम ने मोर्चा संभाला और हॉल से लोगों को निकालने का प्रयास किया | इस हमले की जिम्मेंदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) ने ली है।