60
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
राजस्थान में जयपुर डिस्कॉम की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में अफसरों को आदेश दिए गए हैं कि डिस्कॉम के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक की अनुमति के बिना किसी का कनेक्शन नहीं काटा जाए। डिस्कॉम का यह आदेश चुनावी माहौल के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है
जयपुर डिस्कॉम के बारह जिलों के 13 सर्कल में करीब 51 लाख उपभोक्ता हैं। डिस्कॉम का यह आदेश दिया है की विद्युत उपभोक्ताओं ने बकाया बिल नहीं चुकाया तो भी अब उनका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसके लिए सीएमडी से ही अनुमति लेनी होगी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से ठीक पहले अफसरों को जब 100 फीसदी बकाया वसूलने का टारगेट दिया गया है, उसी वक्त डिस्कॉम ने यह नरमी दिखाई है।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in