Home Lifestyle भारत का एक अनोखा गांव

भारत का एक अनोखा गांव

by marmikdhara
0 comment

नई दिल्ली- भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत के अलावा कई विशेषताओं के लिए विश्व भर में जाना जाता है | ऐसा ही एक उदाहरण भारत का एक अनोखा गांव कोडिन्ही है | यह गांव केरल के मल्लपुरम जिले में बसा है| इस गांव की विशेषता यह है कि यहां पर सर्वाधिक जुड़वा बच्चे हैं | इस गांव को हमशक्ल गांव के नाम से भी जाना जाता है | अभी तक ऐसा केवल बॉलीवुड की पिक्चरों में ही देखने को आया था जहां सीता और गीता, जुड़वा जैसी फिल्मों के किरदार जुड़वा लोगों की रोचक कहानियां बताते थे | ऐसे में ही यह गांव इन सभी किरदारों को रंग भरता है| लगभग 2000 की आबादी वाले इस गांव में 200 जुड़वा जोड़ियां है | इस गांव में बच्चे, बड़े और बुजुर्गों से लेकर कई लोग आपको जुड़वा आसानी से मिल जाएंगे | इस गांव का नाम अपनी इसी विशेष पहचान के दम पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है | गांव में इतनी अधिक संख्या में जुड़वा बच्चों के पैदा होना वैज्ञानिकों के लिए चर्चा का विषय है | अब इसे हम कुदरत का करिश्मा कहेंगे या कोई दैवीय चमत्कार मानेंगे| सच तो यह है कि कुदरत को वास्तव में अभी तक विज्ञान नहीं जान पाया |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews