माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीमती रेणुका सिंह हुड्डा के द्वारा आज दिनांक 20.10.2020 को माता श्री राज राजेश्वरी बाल आश्रय गृह तथा आरती बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर की सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती रेणुका सिंह हुड्डा द्वारा सर्वप्रथम माता श्री राज राजेश्वरी बाल आश्रय ग्रह, अलवर का निरीक्षण किया गया। मौके पर रिकॉर्ड अनुसार 13 बच्चे उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान रिकार्ड अनुसार चार कर्मचारी उपस्थित मिले व दो कर्मचारीगण का ग्रह की अधीक्षिका द्वारा अवकाश पर जाना बताया गया।
इसके पश्चात प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती रेणुका सिंह हुड्डा द्वारा आरती बालिका गृह अलवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर गृह में जिला प्रशासन, अलवर तथा यूनिसेफ के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान “बेखौफ आवाज” के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इस अवसर पर श्रीमती रेणुका सिंह हुड्डा के द्वारा बालिकाओं को अपनी मेहनत तथा लगन से अच्छी शिक्षा हासिल कर उच्च पद प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। प्राधिकरण की सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती रेणुका सिंह हुड्डा के द्वारा बालिकाओं को जिला प्रशासन तथा यूनिसेफ द्वारा तैयार की गई विशेष किट का वितरण किया गया तथा बालिकाओं द्वारा बनाए गए परिधान का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान गृह में मौके पर 23 बालिकाएं तथा 11 कर्मचारीगण उपस्थित मिले।
गौरव शर्मा (वरिष्ठ संवाददाता)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)