Home News पिचियाक में बनेगा ज्यूडिशल कोर्ट

पिचियाक में बनेगा ज्यूडिशल कोर्ट

by marmikdhara
0 comment

जोधपुर – पिचियाक में सोमवार को सरकारी भवन की नीव विधिवत रूप से रखी गई | इस अवसर पर ज्यूडिशल भवन का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया | समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री संगीत लोढ़ा जी थे | जिनके द्वारा इस भवन का इ-शिलान्यास किया गया | जिसके पश्चात राघवेंद्र कांछवाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर जिला, बृजेश पवार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर, अंकित रमण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भूमि पूजन किया | उक्त भवन 15 बीघा जमीन पर निर्मित किया जाएगा | जिसकी लागत लगभग 2.96 करोड रुपए आना संभावित है | उक्त भवन का निर्माण लगभग 1 साल में पूरा किया जाना है | इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता गण भी उपस्थित थे | जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर जिला श्री राघवेंद्र कांछवाल द्वारा इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की |


हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews