नई दिल्ली- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज शाम जनता को संबोधित करेंगे | यह जानकारी प्रधानमंत्री द्वारा अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल के जरिए दोपहर 1:00 बजे दी गई | जिसमें उन्होंने बताया कि वे आज शाम राष्ट्र के नाम संदेश देंगे |
इससे पहले भी प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम कई बार संदेश प्रसारित कर चुके हैं | हाल ही में कोरोना काल में उनके द्वारा जनता के नाम कई महत्वपूर्ण संदेश दिए गए थे | अब यह अटकलें लगाई जा रही है कि इस बार राष्ट्र के नाम संदेश देते समय किन नई घोषणाओं के बारे में बताया जाएगा | विश्वस्त सूत्रों के अनुसार हाल ही में त्योहारी सीजन में होने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रधानमंत्री द्वारा कुछ कड़ाई के साथ लॉकडाउन की गाइडलाइंस लागू की जाएगी| इसके अलावा देश में आई आर्थिक मंदी को ध्यान में रखते हुए भी कुछ दिशानिर्देश जारी किए जा सकते हैं | अब देखना यह है कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन किन नई नीतियों और विचारधाराओं से परिपूर्ण होगा|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)