कोटा- राजस्थान में आजकल अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं | ऐसी ही एक घटना कोटा शहर के अनंतपुरा इलाके में घटित हुई है | शहर के अनंतपुरा इलाके के अजय अहूजा नगर में एक व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है | बताया जा रहा है कि दिलीप नामक व्यक्ति ने सरेराह चाकू से गोदकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है और वह मौके से फरार हो गया | मिथक और आरोपी दोनों ही गुर्जर समाज के व्यक्ति बताए जा रहे हैं | उक्त घटना के बाद पूरे कोटा शहर में सनसनी दौड़ गई है| घटना के पश्चात भारी तादाद में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया | प्रथमदृष्टया यह सामने आया कि उक्त हत्या किसी प्रेम प्रसंग के संदर्भ में की गई है लेकिन अभी तक उक्त तथ्य की पुष्टि नहीं हो पाई है | मृतक का शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है| घटना के पश्चात से ही पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने में लगाई गई है | उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा | कोटा शहर भी अब धीरे-धीरे अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है ऐसे में उक्त घटना ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है | पुलिस मुस्तैदी से अपराधी के सभी ठिकानों पर दबिश दे रही है|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)