Home News नगर पालिका के वार्ड में आरक्षण हेतु लॉटरी कल निकलेगी

नगर पालिका के वार्ड में आरक्षण हेतु लॉटरी कल निकलेगी

by marmikdhara
0 comment

जयपुर- कोविड-19 के दौर में स्थगित हुए नगर पालिका चुनाव अब वापस करवाने की तैयारी शुरू हो गई है | वर्तमान में जयपुर जिले की 10 नगर पालिकाओं में 31 अगस्त 2020 को कार्यकाल समाप्त हो चुका है | ऐसे में अब वर्तमान में नगर पालिका ईओ उनके प्रशासक बने हुए है | अब इस संबंध में वार्डवार आरक्षण की लाटरी निकाले जाने की कार्यवाही शुरू की जा रही है |
इस संबंध में जिला कलेक्ट्रेट में सुबह लगभग 11:00 बजे कलेक्टर की निगरानी में लॉटरी निकाली जाएगी | इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे| नगर पालिका के चेयरमैन के संबंध में पूर्व में ही लॉटरी निकाली जा चुकी है | ऐसा बताया गया है अब स्वायत शासन विभाग की ओर से वार्ड हेतु आरक्षण की लॉटरी निकालने का निर्णय लिया गया है | अब लॉटरी निकाले जाने के आदेश के बाद जल्दी ही चुनाव किए जाएंगे ऐसी संभावना प्रबल हो गई है और सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव के लिए पूरी ताकत से तैयारियों में जुट गए | अब जल्दी ही चुनाव के संबंध में भी कोई अधिसूचना आने की उम्मीद है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews