जयपुर, जयपुर शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय भी इससे अछूता नहीं है। पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं में कोरोना की जांच कराने पर काफी स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाया गया। अतः दिनांक 11/09/ 2020 को दोपहर पश्चात पुलिस मुख्यालय के सभी कार्यालय बंद किए गए।
दिनांक 12 एवं 13/09 2020 को राजपत्रित अवकाश के दिन पुलिस मुख्यालय परिसर में स्थित सभी कार्यालय सेनेटाईज किये जाएंगे। सेनेटाइजेशन हेतु कोरोना के संबंध में जारी गाइडलाइन/प्रोटोकॉल पूर्ण पालन किया जाएगा।
दिनांक 14/09/2020 (सोमवार) को पुलिस मुख्यालय स्थित कार्यालयों में उपस्थित होने वाले समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट आवश्यक रूप से कराया जाएगा। कोरोनावायरस नेगेटिव पाए जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी ही कार्यालय में उपस्थित होंगे। शेष अधिकारी/कर्मचारी क्वॉरेंटाइन होम आई सलूशन में रहते हुए(work from home) कार्य करेंगे
भानु प्रताप शर्मा (वरिष्ठ संवाददाता) मार्मिक धारा
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)