पेटीएम भारत के साथ साथ विश्व की एक मानी हुई कंपनी बन चुकी है। कल यानी शुक्रवार 18 सितंबर को दोपहर में प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप को हटा दिया गया। प्ले स्टोर से हटाने पर मार्केट में हड़कंप मच गया। तुरंत पेटीएम ने घोषणा की “आपके पैसे सुरक्षित हैं हम जल्दी आएंगे”। केवल 4 घंटे बाद पेटीएम प्ले स्टोर पर दोबारा दिखाई देने लगा। इसका क्या कारण था ?आइए आपको बताते हैं।
गूगल ने पेटीएम पर आरोप लगाया की पेटीएम में गूगल के नियम तोड़े हैं,इसलिए पेटीएम को हटा दिया गया है। गूगल कंपनी ने कहा-“हम ऑनलाइन कैसीनो और स्पोर्ट्स बेटिंग की अनुमति नहीं दे सकते। अर्थात ऑनलाइन जुआ खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। यह पॉलिसी के खिलाफ है। गूगल में पेटीएम को बैन करने के लिए यह भी कहा कि “भारत में ऑनलाइन जुआ खेलने की अनुमति नहीं है।”
दूसरी तरफ पेटीएम को संचालित करने वाली वन 97 कम्युनिकेशन कंपनी के प्रेसिडेंट मधुर देओरा ने कहा- “हमें ऐसा प्लेयर (गूगल) मिला है, जो भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को चलाता है। इसी इकोसिस्टम में दूसरी कंपनियों से मुकाबला भी रहता है। गूगल के पास अधिकार है कब कौन सा ऐप ऊपर आएगा और कब कौन सा ऐप नीचे आएगा।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)
4 घंटे प्लेस्टोर से गायब रहा पेटीएम
28