जयपुर. राजस्थान हाईकोर्ट ने लैब टेक्नीशियन और सहायक रेडियोग्राफर भर्ती के अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी है। हालांकि न्यायालय ने दस्तावेज जांच और काउंसलिंग जारी रखने की अनुमति दी है। अब भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी याचिकाओं पर 28 सितंबर को सुनवाई होगी।
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक कर्मचारी चयन बोर्ड के जरिए लैब टेक्नीशियन के 1119 और सहायक रेडियोग्राफर के 1058 पदों पर भर्ती हो रही है। कोविड-19 से लड़ने में दोनों ही पदों का महत्वपूर्ण स्थान है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद से लेकर हाईकोर्ट में अब तक 200 याचिकाएं दाखिल हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन सहित अन्य मामलों को लेकर अभ्यार्थी कोर्ट तक पहुंचे हैं। शुक्रवार को 40 याचिकाओं पर सुनवाई कर न्यायधीश सतीश कुमार शर्मा ने काउंसलिंग और दस्तावेज प्रमाणीकरण के बाद परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी तथा साथ ही न्यायाधीश सतीश कुमार जी शर्मा ने सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई के लिए 28 सितंबर की दिनांक निर्धारित की है व उचित आदेश दिए है।
पंकज कुमार खाण्डल
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)