Home Uncategorized 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार स्टारर फिल्म “सूर्यवंशी” की रिलीज डेट फिर टल सकती है-

30 अप्रैल को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार स्टारर फिल्म “सूर्यवंशी” की रिलीज डेट फिर टल सकती है-

by marmikdhara
0 comment

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म “सूर्यवंशी” की रिलीज डेट फिर से टल सकती है। मेकर्स ने इस फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज करने का ऐलान किया था। इससे पहले यह फिल्म 24 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में आने वाली थी। लेकिन कोरोना के कारण पिछले साल से रिलीज डेट टलती आ रही है। इस बार फिर देश में तो कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते सूर्यवंशी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है।
सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र के साथ-साथ देश भर में एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस देखते हुए मेकर्स सूर्यवंशी की रिलीज को टाल सकते हैं। रिपोर्ट में कहा कि मुंबई जैसे शहरों में नाइट कर्फ्यू के कारण नाइट शोज पर रोक लगी हुई है। इस कारण इस समय बड़े बजट की फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करना मेकर्स के लिए बड़ा जोखिम साबित हो सकता है। यही कारण है कि सूर्यवंशी की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मेकर्स अब अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। या तो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का विकल्प चुन सकते हैं, या सिनेमाघरों और ओटीपी दोनों पर भी फिल्म रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा सिनेमाघरों में रिलीज होने के 14 दिन बाद ओटीटी पर ला सकते हैं। हालांकि रोहित शेट्टी कभी भी इसके पक्ष में नहीं रहे हैं। यह फिल्म एक बड़ी दुविधा में फंसती नजर आ रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews