Home Uncategorized भोपाल में RSS कार्यालय में तैनात SAF के जवान ने घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग-

भोपाल में RSS कार्यालय में तैनात SAF के जवान ने घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग-

by marmikdhara
0 comment

मध्यप्रदेश में भोपाल के शाहपुरा थाना इलाके में स्पेशल आर्म्ड फोर्स के एक कॉन्स्टेबल ने आधी रात को घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। मृतक की बहन से जवान का रिश्ता तय हो चुका था। लेकिन लड़की ने शादी के लिए मना कर दिया। उसका कहना है कि आरोपी सिरफिरा है। और रिश्ता तोड़ने की वजह से ही वह नाराज था और उसने इस घटना को अंजाम दिया।
एडिशनल एसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी का नाम अजीत चौहान है। लड़की प्राइवेट जॉब करती है। और उसे काम के सिलसिले में स्टाफ के साथ बाहर जाना पड़ता था। आरोपी को यह पसंद नहीं था। वह ऑफिस स्टाफ से फोन पर बात करने से भी मना करता था। बीती रात भी विवाद यहीं से शुरू हुआ। लड़की आरोपी से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन अभी तक रिश्ता नहीं तोड़ा था।
आरोपी जवान अरेरा कॉलोनी में RSS कार्यालय संविधा पर तैनात था। ड्यूटी के बाद उसे राइफल गार्ड कमांडर चंद्रभूषण पाराशर के पास जमा करवानी थी। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वह देर रात को राइफल लेकर लड़की के घर पहुंचा। वहां विवाद होने पर उसने लड़की और उसके परिवार पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में आरोपी कांस्टेबल और गार्ड कमांडर को सस्पेंड कर दिया गया है।
मंगलवार रात 11:30 बजे अजीत लड़की के घर पहुंचा। सीधे लड़की के कमरे में गया और सवाल किया मुझसे शादी करोगी या नहीं? लड़की ने कहा अभी आप यहां से चले जाएं और परिवार को साथ लेकर आए तभी बात होगी। इस पर अजीत बिफर गया और फायरिंग शुरू कर दी। उसने करीब 10 राउंड फायर किए। जिसमें 1 गोली लड़की के भाई रितेश और उसकी मां को जानकी को लगी। लड़की और उसके पिता ने अजीत से राइफल छीन ली और उसे किचन में बंद कर दिया। उन्होंने भाई और मां को प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां भाई को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मां की हालत स्थिर बनी हुई है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews