Home News 12 फीट लंबी मूछों वाले प्रसिद्ध राजस्थानी कलाकार मूलचंद शर्मा का निधन

12 फीट लंबी मूछों वाले प्रसिद्ध राजस्थानी कलाकार मूलचंद शर्मा का निधन

by marmikdhara
0 comment

जयपुर, देश में कोरोना का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। देश का आंकड़ा अब 90 लाख से आगे बढ़ रहा है। शनिवार देर रात राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार मूलचंद शर्मा का निधन हो गया। वह कोरोना पीड़ित थे।
राजस्थान व राजस्थान के बाहर अपने मूछों और अपने अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाले मूलचंद शर्मा नागौर जिले के कुचामन सिटी के निकटवर्ती आनंदपुरा गांव के रहने वाले थे। उनकी उम्र 48 साल थी। 2 दर्जन से अधिक राजस्थानी फिल्मों में कार्य कर चुके थे। दो बार मुख्यमंत्री से सम्मानित हो चुके थे।
मूलचंद का दाह संस्कार उनके पैतृक गांव आनंदपुरा में कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार किया।
मूलचंद शर्मा के निधन की खबर से नागौर जिले सहित पूरे राजस्थान में शोक की लहर फैल चुकी है। उन्होंने राजस्थान व राजस्थान से बाहर भी देश को सम्मान दिलाना है।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews