Home News ऑक्सफोर्ड टीका सरकार को MRP से आधी कीमत पर मिलेगा

ऑक्सफोर्ड टीका सरकार को MRP से आधी कीमत पर मिलेगा

by marmikdhara
0 comment

कोविड-19 की स्थिति भारत में इस समय बड़ी विकट स्थिति में है। मृत्यु दर आंकड़े सर्दी में बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच एक खुशखबरी यह है। ऑक्सफोर्ड सीरम की कोरोना वैक्सीन जनवरी-फरवरी में भारत सरकार को मिल सकती है। सरकार इसे बड़ी संख्या में खरीदेगी। इसलिए रेट तय कीमत से आधी होगी। सरकार भारत में इमरजेंसी यूज की इजाजत भी दे सकती है, ऐसा तब होगा जब ऑक्सफोर्ड को ब्रिटेन में ऐसी इजाजत मिल जाएगी। इजाजत मिलने के बाद वैक्सीन पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जा सकती है, इसमें डॉक्टर्स, नर्स, सफाई कर्मचारी शामिल है।
कोरोनावायरस दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है। भारत में हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार 90 लाख के पार पहुंच चुका है। वही इस बीच कोरोना वैक्सीन को खोजने का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। देश में कुल मामलों की संख्या 90,04,366 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 4,43,794 सक्रिय मामले है। कुल 84,28,410 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1,32,162 लोग इस महामारी में अपनी जान गवा चुके हैं।
जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी द्वारा ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया में कुल 5,85,36,651 मरीज हो चुके हैं। अब तक दुनिया में 13,86,212 लोग इस वायरस के कारण मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में यह वैक्सीन संजीवनी का कार्य करेगी।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews