जयपुर – शास्त्री नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर मुन्ना तलवार की रविवार को कोरोना की वजह से मृत्यु हो गई है | राजधानी में एक के बाद एक कई वारदात करने के कारण वह अपराध की दुनिया में एक चर्चित चेहरा बन चुका था और पिछले काफी समय से जयपुर केंद्रीय कारागृह में बंद था | करीब 7 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने पर उसे प्रताप नगर स्थित आर यू एच एस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था |
अधिकृत सूत्रों के मुताबिक उसको हृदय रोग होने के कारण पेसमेकर लगाया गया था | मुन्ना के खिलाफ हत्या लूट मारपीट और अन्य लगभग 20 प्रकरण दर्ज थे | अभी हाल ही में हिस्ट्रीशीटर मुन्ना को पुलिस द्वारा राजपासा मैं भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में वह जमानत पर छूट गया था | इसके पश्चात सदर थाना द्वारा अन्य अपराध के मामले में उसे गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागृह भेजा गया था तभी से वह जेल में था
भानु प्रकाश शर्मा (वरिष्ठ संवाददाता)
मार्मिक धारा
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)