कोटा, कोटा शहर में कोरोना आकंड़ों पर उठ रहे सवाल, CMHO ऑफिस में तय हो रहे संक्रमित केस!
कोरोना केस के आंकड़े सीएमएचओ द्वारा जारी किए जा रहे हैं.
सीएमएचओ द्वारा जारी रिपोर्ट पर नजर डालें तो पिछले 7 दिन में एक भी दिन पॉजिटिव केस का आंकड़ा 150 के पार नहीं पहुंचा है.
मुकेश सोनी/कोटा: राजस्थान के कोटा में सरकारी आंकड़ों में कोरोना (Corona) कंट्रोल नजर आने लगा है. सीएमएचओ (CMHO) द्वारा जारी रिपोर्ट पर नजर डालें तो पिछले 7 दिन में एक भी दिन पॉजिटिव केस का आंकड़ा 150 के पार नहीं पहुंचा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे कि क्या कोटा में कोरोना वायरस (Coronavirus) का असर कम हो गया है?
क्या कहती है रिपोर्ट?
तारीख पॉजिटिव मौत
13 सिंतम्बर 149 0
14 सिंतम्बर 146 1
15 सिंतम्बर 139 1
16 सिंतम्बर 126 1
17 सिंतम्बर 149 1
18 सिंतम्बर 144 1
19 सिंतम्बर 142 1
हकीकत अलग
सीएमएचओ व स्टेट की रिपोर्ट के मुताबिक कोटा में सिंतबर के 19 दिन में मात्र 2820 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं जबकि इन 19 दिनों में मात्र 19 मरीजों ने दम तोड़ा है. वहीं, हकीकत इससे अलग है. कोविड अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सितंबर के 19 दिनों में 79 मरीजों की मौत हुई है जबकि 5000 से ज्यादा लोग होम आईसोलेशन में है. जिले में 70 से ज्यादा (पीएचसी,सीएचसी,यूपीएचसी) स्वास्थ्य केंद्रों द्वार कम लक्षण वाले होम आइसोलेट मरीजो की मॉनिटरिंग की जा रही है. शहर के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र, औसत 150 से 170 होम आइसोलेट मरीजों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
दिन में तय होता है आज कितने पॉजिटिव केस!
29 अगस्त को 711 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद से मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा आंकड़ें जारी नहीं किए जा रहे. पॉजिटिव केस के आंकड़े सीएमएचओ द्वारा जारी किए जा रहे हैं. मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब से पॉजिटिव केस की सूची सीएमएचओ कार्यालय भेजी जाती है. फिर सीएमएचओ कार्यालय द्वारा पॉजिटिव केस की घोषित किए जा रहे हैं. ये दिन में तय हो जाता है कि आज कितने पॉजिटिव केस बताने हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे ये पिछले 7 दिन के आंकड़े तो यही बात रहे हैं. इतना ही नहीं शनिवार को तो दोपहर 3 बजकर 56 मिनट पर सीएमएचओ ने मीडिया ग्रुप में मैसेज कर बता दिया कि आज 142 पॉजिटिव केस सामने आए है. उसी दिन स्टेट से जारी रात की रिपोर्ट में कोटा में 142 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए.
वहीं, आंकड़ों की तुलना करें तो सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पॉजिटिव मामले – 8366, मौत की संख्या- 93 (1.11 %), डिस्चार्ज- 5599 (रिकवरी-66.92%) औक एक्टिव केस-2674 (31.96) हैं. वहीं, मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट की माने तो शहर में पॉजिटिव मामले – 11208, मौत की संख्या- 209 (1.86%), डिस्चार्ज- 5599 (रिकवरी-48.95%), एक्टिव केस- (48.17) है.
पंकज खांडल
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)