Home Uncategorized सुस्ती, थकान को दूर भगाएं

सुस्ती, थकान को दूर भगाएं

by marmikdhara
0 comment

दही :– दही में प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट्स होते है, मलाई रहित दही का सेवन करने से आपकी थकान और सुस्ती दूर हो जाएगी।

ग्रीन टी:– जब ज्यादा थकान व तनाव हो तब ग्रीन टी पीने से आपको फायदा होगा। यह आपकी बॉडी को ऊर्जा देती है और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करती है।

सौंफ:– सौंफ केवल माउथ फ्रेशनर ही नहीं है, इसमें और भी कई गुण होते है। इसमें कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम पाया जाता है जो कि आपके शरीर की सुस्ती को भगाने में मदद करता है।

चॉकलेट:- यह तो आप जानते ही होंगे कि चॉकलेट खाने से मूड ठीक हो जाता है। इसमें मौजूद कोको आपके शरीर की मसल्स को रिलेक्स करता है, इसी कारण चॉकलेट खाने के बाद आप तरोताजा फील करने लगते हैं।

दलिया– दलिया में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, ग्लाइकोजन के रूप में आपके शरीर में जमा हो जाता हैं। यह जमा ग्लाइकोजन धीरे-धीरे आपको पूरे दिन ऊर्जा देता रहता है।

पानी- कई बार शरीर में पानी की कमी होने से भी सुस्ती आने लगती है। ऐसे में आप ध्यान दें कि दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी व तरल पदार्थ जैसे जूस आदि पीते रहें।

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews