नई दिल्ली, सिस्को कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,कि अगली पीढ़ी की 5G प्रौद्योगिकी में वृद्धि के अवसर हैं और इससे बैंडविथ, नई औद्योगिक उपयोग के मामले और उद्यम बाजार की मांग में तेजी आएगी तथा सेवा प्रदाता 5G नेटवर्क में निवेश के लिए प्रेरित होंगे।
सिस्को इंडिया और सार्क के प्रबंध निदेशक (सेवा प्रदाता) आनंद भास्कर ने कहा कि भारत के डिजिटल रूपांतरण के कई स्तर हैं, जिसमें बैंडविथ की जरूरत, उद्योग के लिए उपयोग के नए मामले और 5G पारिस्थितिकी तंत्र के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा शामिल है।
उन्होंने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 की आभासी सत्र को संबोधित करते हुए कहा,”5G ने हमारे लिए छलांग लगाने का एक अभूतपूर्व अवसर तैयार किया है”उन्होंने आगे कहा कि अध्ययन बताते हैं कि करीब 10- 12% भारतीय मोबाइल ग्राहक 5G मोबाइल सेवाओं का सच उठा सकते हैं, जिससे प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा,”यह अच्छी खबर है कि एक अरब मोबाइल ग्राहकों में यदि 10 करोड से अधिक 5जी सेवा उपयोग कर सकते हैं तो यह दूरसंचार कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर है।”
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)