आज
अलवर सांसद महंत श्री बालकनाथ योगी जी ने
खैरथल और किशनगढ़ बास में तूफानी चुनावी दौरा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो चुकी है अभी हाल ही में पंचायत चुनाव में सब तरफ राजस्थान में कमल खिला है और यही लहर संपूर्ण भारत में चल रही है। भाजपा के विकास कार्यों पर जनता मुहर लगा रही है और विपक्ष को हर मोर्चे पर विफल किए हुए हैं । खैरतल और किशनगढ़ की समस्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए अलवर सांसद महोदय ने कहा कि जिस तरह से व्यापारियों के साथ दिनदहाड़े लूटपाट और अन्य वारदातें अंजाम दे रही हैं यह स्पष्ट कर रही है कि कॉंग्रेस राज्य में कहीं पर भी कुछ सुरक्षित नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सब तरफ विकास और खुशहाली का माहौल बना हुआ है।
राजस्थान सरकार के कुशासन से सब परेशान हो चुके हैं पानी बिजली सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए आमजन परेशान हो रहा है और दर-दर भटक रहा है। हमें एकजुट होकर भाजपा का बोर्ड बनाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के विकास कार्यों पर मोहर लगानी है आने वाला समय भ्रष्टाचार मुक्त एक अच्छे सुशासन का है भाजपा का बोर्ड बनने पर खैरथल और किशनगढ़ की की समस्याओं को त्वरित रूप से समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी ।
खैरतल और किशनगढ़ की जनता हमारा साथ देगी और मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनाने में सहयोग करेगी।
इस दौरान भाजपा के रामहेत सिंह यादव जी (पूर्व विधायक), बनवारी लाल जी (पूर्व विधायक),बलवान सिंह जी (जिला अध्यक्ष),श्री रामलाल वर्मा जी (पूर्व पार्षद),श्री उमद मामा जी (महामंत्री),श्री परमील जकारिया जी(मंडल अध्यक्ष खैरथल), श्री संजय जाटव जी(पूर्व चेयरमैन), हरीश जी जी, पवन अग्रवाल जी और श्री पूर्ण झाबूला जी इत्यादि उपस्थित रहे।
गौरव शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)