जयपुर 22 अक्टूबर l जयपुर संगीत संकल्प संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जयपुर शहर के सितार वादक पंडित हरिहर शरण हरिहर शरण ने अपने सितार वादन की शुरुआत राग पूरिया धनश्री को बजा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया l
श्री भट्ट ने लंबित विलंबित ताल रूपक और तीन ताल में राग की सुंदर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया l
श्री भट्ट के साथ तबले पर तबला वादक महेंद्र शंकर डांगी ने संगत की l श्री भट्ट ने राग पहाड़ी में एक धुन की प्रस्तुति दी और अंत में राग भैरवी से अपने सितार वादन से कार्यक्रम का समापन किया l
गौरव शर्मा (वरिष्ठ संवाददाता)
हर्षवर्धन शर्मा(मार्मिक धारा)