Home Lifestyle शिव पुराण के उपाय बदलेंगे आपकी जिंदगी

शिव पुराण के उपाय बदलेंगे आपकी जिंदगी

by marmikdhara
0 comment

शिवपुराण को महापुराण का दर्जा प्राप्त है | इसमें मानव जीवन की उन्नति के लिए मार्गदर्शन दिया हुआ है | इसके अनुसार स्वयं भगवान शिव अपने भक्तों के लिए सदैव उपलब्ध रहते हैं और उनके उत्थान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं | शिव पुराण के अनुसार महादेव को प्रसन्न करने के विभिन्न उपाय बताए हैं जिनको करने से मानव अपने जीवन में विभिन्न समस्याएं जैसे कर्ज मुक्ति धन प्राप्ति स्वास्थ्य में वृद्धि आदि पर निजात प्राप्त कर सकता है|

कर्ज की समस्या से मुक्ति हेतु

शिव पुराण के अनुसार शिवलिंग पर जल में अक्षत अर्थात चावल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए इससे धन संबंधी समस्या का समाधान होता है और कर्जे से मुक्ति मिलती है |

भौतिक सुखों की प्राप्ति हेतु

इसी प्रकार भौतिक सुखों की प्राप्ति चाहने वाले व्यक्ति को जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए | इससे उसके पापों का अंत होता है | सभी प्रकार की आनंद की प्राप्ति होकर भौतिक सुख उसके जीवन में आते हैं |

पित्रगणों का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु

शिवलिंग पर जल में जो मिलाकर अभिषेक करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और सुखो की वृद्धि होती है | इसके अलावा गेहूं चढ़ाने से सुखों की वृद्धि होती है और परिवार के सदस्यों में प्रेम भाव बढ़ता है | परिवार का नकारात्मक माहौल सकारात्मकता में बदल जाता है |

विवाह के इच्छुक व्यक्तियों हेतु

विवाह की आकांक्षा रखने वाले व्यक्तियों के लिए शिवपुराण में एक अचूक उपाय बताया गया है | उक्त पुराण के अनुसार जातक बेला के फूल से भगवान शिव की प्रतिदिन पूजा करें इससे उसकी इच्छा जल्दी ही पूरी होगी और यदि जूही के फूल से पूजा की जाए तो धन-धान्य में वृद्धि होती है |

कार्य क्षेत्र में सफलता हेतु

शिव पुराण के अनुसार यदि जातक शिव को सफेद वस्त्र या जनेऊ अर्पित करता है तो उसे लंबी आयु की प्राप्ति होती है और कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती है | नए अवसर उसके जीवन में आते हैं |

शारीरिक व्याधि से मुक्ति के लिए

शिव पुराण के अनुसार यदि जातक जल में देसी घी मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करता है तो उसके शरीर की कमजोरी दूर होती है| इसके अलावा शहद से पूजा करने पर टीवी के रोगियों का इलाज होता है | यदि जातक आक के फूल शिवलिंग पर चढ़ा कर पूजा करता है तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है |

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews