Home News शराब ठेके पर चोरी करने पहुंचे तीन युवक, अचानक मालिक के आने से जमकर हुई मारपीट-

शराब ठेके पर चोरी करने पहुंचे तीन युवक, अचानक मालिक के आने से जमकर हुई मारपीट-

by marmikdhara
0 comment

अजमेर जिले के मसूदा थाना क्षेत्र में ग्राम खीमपुरा में देर रात एक शराब के ठेके पर तीन युवक कार लेकर चोरी करने पहुंचे। तीनों ने शराब की पेटियां कार में भी रख ली थी, लेकिन इसी बीच मालिक पहुंच गया और दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कार में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान आरोपियों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने शराब व कार जब तक जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार मसूदा ब्यावर मुख्य मार्ग पर खीमपुरा गांव में मायादेवी नाम से एक शराब का ठेका है। इस ठेके पर तीन युवक कार लेकर शराब चोरी करने के लिए पहुंचे। तीनों युवकों ने शराब की पेटियां चोरी कर कार में रख ली थी। इसी बीच माया के पति विजय व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इस दौरान आरोपियों की कार में तोड़फोड़ की गई।
आरोपियों में से एक युवक रमेश घायल हो गया और मौके पर ही बेसुध हो गया। दो युवक भाग छूटे। सूचना मिलने पर गश्त कर रही पुलिस दल मौके पर पहुंची और कार वा शराब जप्त कर ली। घायल युवक को ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी पास ही के गांव के बताए जा रहे हैं। मसूदा थाना प्रभारी नरपत राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews